9 नवंबर 2011 - 20:30

रूस ने भी ईरान के विरुद्ध आईएईए की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताया है...

रूस ने भी ईरान के विरुद्ध आईएईए की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताया है।
 
ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए की हालिया रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताते हुए रूस ने कहा है कि एजेंसी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पैदा हुए तनाव को समाप्त करने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को नकारते हुए अकारण तेहरान को दोषी ठहरा रही है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि आईएईए की रिपोर्ट में कोई नया तथ्य है और तथ्यों का संकलन जानबूझकर मामले को राजनीतिक रंग देने के उद्देश्य से किया गया है। बयान में कहा गया है कि रिपोर्ट में ऐसा संकेत देने का प्रयास किया गया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम में सैन्य तत्व शामिल हैं किंतु इस धारणा को शायद ही पेशेवर और निष्पक्ष कहा जा सकता है। आईएईए ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि ईरान वर्ष 2003 के बाद से परमाणु हथियार बनाने के लिए शोध में लगा हुआ है जबकि ईरानी अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को रद्द करते हुए कहा है कि आईएईए ने अमेरिका को प्रसन्न करने के उद्देश्य से तथ्यों को ग़लत ढंग से प्रस्तुत किया है।

समाचार समाप्त

...........

166